Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुजराती कॉलोनी स्थित सत्संग भवन में उत्साह पूर्वक किया गया योग


धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुजराती कॉलोनी स्थित सत्संग भवन मे 21 जून को योग दिवस बड़े हि उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। योग दिवस की शुरुवात ,योग प्रशिक्षक गायत्री साहू एवं रूपल भानुशाली के मार्गदर्शन मे आसन , प्राणायाम एवं आसनो द्वारा किया गया। योग दिवस का समापन शांति पाठ और योग के लिए संकल्प के साथ किया गया। योग प्रशिक्षकों ने बताया की योग केवल शारीरिक व्ययाम नहीं बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है। जो शरीर , मन , आत्मा को संतुलित करता है। योग दिवस के इस अवसर पर प्रेरणा मिश्रा,करिश्मा दादलानी, मनीषा शर्मा, मिताली शर्मा, मौली लालवानी, ऋषिका त्रिवेदी, प्रीति अग्रवाल, जागृति अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, शिल्पा सिन्हा, सोनल बेन, रंजना सिन्हा, कोमल गोयल, जिगना मंगे, दीपाली गौरी, तृप्ति बेन, धारणा अंबानी, सरिता अग्रवाल, संगीता अंबानी योगाभ्यासी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!