Uncategorized

बरसाती पानी के बेहतर निकासी हेतु पार्षद कुशल लोढ़ा ने वार्ड में कराई नालियों की सफाई

वार्डवासियों से भी की नालियों में कचरा न डालने व स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग की अपील


धमतरी। मानसून की दस्तक हो चुकी है. ऐसे में बारिश के चौमासे में वार्ड में बरसाती पानी निकासी व्यवस्था बेहतर हो इसलिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा द्वारा वार्ड की नालियों की सफाई करवाई जा रही है। श्री लोढ़ा ने कहा कि नालियों से कचरा व मलबा भीतर तक निकाला जा रहा है। ताकि नालियां जाम न हो और बारिश के मौसम में सड़को पर गंदगी न पसरे। उन्होने वार्डवासियों से भी स्वच्छता की अपील करते हुए कहा कि नालियों में कचरा न डाले। डस्टबीन में कचरा रखे और निगम की कचरा गाड़ी में ही कचरा डाले। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखे। विशेष कर नालियों में पॉलीथीन, डिस्पोजल या प्लास्टिक के अन्य सामाने बिल्कुल न डाले इससे सबसे ज्यादा नालियां जाम होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!