Uncategorized

रथयात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर धमतरी पुलिस द्वारा 6 असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। संभावित कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।थाना सिटी कोतवाली द्वारा नवीन भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 एवं 126/135 के तहत कुल 6 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही करते हुए उन्हें समझाइश दी गई और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।आरोपियों में राहुल साहू पिता स्व. रोशन साहू, 30 वर्ष, निवासी शीतल पारा हटकेश्वर वार्ड, गोपाल कृष्ण यादव पिता संजय यादव, 21 वर्ष, निवासी शांति कॉलोनी चौक, जागेश्वर उर्फ बंटी पिता राजेंद्र गौतम, 21 वर्ष, निवासी रामसागर पारा, ललित सोना पिता रामूलाल सोना, 27 वर्ष, निवासी स्वीपर कॉलोनी, जालमपुर वार्ड, अजय साहू पिता आशा राम साहू, 30 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड, नारायण ध्रुव पिता खुलू ध्रुव 20 वर्ष, निवासी मजरा टोला, भटगांव शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!