Uncategorized

पुत्र पर हमला, बीचबचाव करने आए पिता पर चाकू, लाठी डंडे से हमला, मौत

बिरेझर थानान्तर्गत ग्राम कोड़ेबोड़ में बीती रात्रि दो पक्षो में विवाद के दौरान हुई हत्या


धमतरी। बीती रात्रि जिले में एक हत्या की वारदात हुई जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगो को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिरेझर चौकी अन्तर्गत ग्राम कोड़ेबोड़ में बीती रात्रि रमेश नवरंगे व सत्यम नागरची के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की मारपीट की नौबत आ गई। जानकारी मिलने पर दोनो के परिजन भी पहुंचे और उनमें भी विवाद बढ़ गया बताया जा रहा है कि विवाद के पश्चात नवरंगे परिवार चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और वापस लौटे जिसके पश्चात आक्रोशित दूसरे पक्ष ने नवरंगे परिवार के निवास पहुंचकर दरवाजा तोड़ते हुए भीतर प्रवेश कर लाठी डंडे व चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में रमेश नवरंगे को घायल होते देख पिता गोपाल नवरंगे व रमेश का भाई जितेन्द्र भी बीचबचाव करने लगे इसी बीच आरोपियों ने चाकू से गोपाल पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घायल रमेश व जितेन्द्र नवरंगे को कुरुद अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या के दौरान हमला करने वालो में 7 से 8 लोग शामिल थे। जिनमें से पुलिस ने कई लोगो को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!