Uncategorized

ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौके पर मौत


धमतरी। आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटी जिसमें एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गणेश चौक खोडिया तालाब के पास निवासी दाऊलाल नामदेव 50 वर्ष जिसका रामबाग के पास टेलर्स दुकान है जिसे मृतक दाउलाल नामदेव रोज की तरह खोलकर बैठा हुआ था तभी पास में स्थित ट्रांसफार्मर के करंट से उसे झटका लगा जिससे वह वहीं बेहोश हो गया तत्काल रक्तदान ग्रुप के शिवा प्रधान को संपर्क किया गया जिसके पश्चात एम्बुलेंस से दाउलाल को जिला अस्पताल पहुंंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!