Uncategorized

सिविल अस्पताल बोराई में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न:अस्पताल के सुदृढ़ संचालन हेतु महत्वपूर्ण निर्णय, जनसहभागिता से मिला सहयोग

धमतरी-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार विकासखंड नगरी अंतर्गत सिविल अस्पताल बोराई में जीवन दीप समिति की बैठक जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में अस्पताल में स्टाफ नर्स एवं फार्मासिस्ट की कमी पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा आवश्यक पदों पर नियुक्ति की मांग को स्वीकृति देते हुए शीघ्र नियुक्ति हेतु कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।मेडिकल ऑफिसर की कमी को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि अन्य अस्पतालों से प्रतिदिन क्रमवार एक-एक मेडिकल ऑफिसर की सेवाएं बोराई अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बीएमओ नगरी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से सिविल अस्पताल बोराई में नियमित रूप से सेवाएं देने का निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिल सकेगी।बैठक के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अस्पताल के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु सहयोग की भावना व्यक्त की। कैलाश जैन द्वारा 11,000 रुपये तथा दुलश्वर साहू द्वारा 5,000 रुपये का दान प्रदान किया गया। समिति द्वारा उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की गई। यह जनसहभागिता अस्पताल के सुदृढ़ संचालन की दिशा में सकारात्मक पहल मानी गई।बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी मनोज कुमार मरकाम, बीएमओ नगरी, बीपीएम नगरी, जनपद सदस्य बोराई, सरपंच बोराई, पूर्व सरपंच बोराई, पूर्व सरपंच घुटकेल बीजू मरकाम, पूर्व सरपंच मैनपुर श्री नेताम, बीरेन्द्र यादव, कैलाश जैन, परगना प्रमुख ठाकुर सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।जीवन दीप समिति की इस बैठक में लिए गए निर्णयों से सिविल अस्पताल बोराई में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होने तथा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ उपचार सुविधा प्राप्त होने की उम्मीद व्यक्त की गई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!