Uncategorized

अछोटा पुल के पास सड़क हादसा, मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत,4 घायल

अछोटा पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ सेवा संस्था के शिवा प्रधान, प्रेम साहू, हेमंत प्रधान एवं सोनू साहू तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से लुंकड़ अस्पताल लाया गया। वही हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा एक महिला को जिला अस्पताल लाया गया जो लिफ्ट लेकर अपने घर जा रही थी
बताया जा रहा है कि अस्पताल में कार्यरत एक नर्स, जो अछोटा अपने घर जा रही थीं, ने दुर्घटना स्थल पर कीर्तन यादव (42 वर्ष, निवासी अछोटा) को घायल अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ देखा। वहीं अन्य दो घायल रामानंद नेताम (26 वर्ष, निवासी बरारी) एवं दिनेश कोर्राम (25 वर्ष, निवासी मुड़पार) भी गंभीर रूप से घायल पाए गए।
तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!