Uncategorized

भिलाई में कन्हैया ग्वाल का दमखम, सीनियर बॉडी बिल्डिंग में तीसरा स्थान,महापौर ने दी बधाई

धमतरी-छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डर एसोसिएशन द्वारा जयंती स्टेडियम, भिलाई में आयोजित 24वीं सीनियर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में धमतरी के होनहार खिलाड़ी कन्हैया ग्वाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कन्हैया गवाल ने अपने दमखम, अनुशासन और कठिन परिश्रम का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल खेल जगत बल्कि समूचे धमतरी नगर में हर्ष और गर्व का माहौल है।प्रतियोगिता से लौटने के पश्चात कन्हैया गवाल ने आज नगर निगम महापौर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर महापौर ने कन्हैया को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि कन्हैया जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी मेहनत आने वाली पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित करेगी। उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।कन्हैया ग्वाल की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और नगरवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में कन्हैया राष्ट्रीय स्तर पर भी धमतरी और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!