Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने शहर के विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शहर का समुचित विकास और नागरिकों की सुविधाएं उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं-महापौर श्री रोहरा

धमतरी-शहर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर रामू रोहरा ने नगर निगम की पूरी टीम के साथ शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर रामू रोहरा रामबाग पुलिया के पास पहुंचे, जहां दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात एवं आमजन को परेशानी होती है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही रामबाग पुलिया के पास स्थित नाले की मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए, ताकि जल निकासी की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके।इसके पश्चात महापौर गोकुलपुर स्कूल के पास पहुंचे, जहां बारिश के समय जलभराव की समस्या को देखते हुए नाली पुलिया निर्माण की आवश्यकता बताई गई। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को यहां जल्द से जल्द नाली पुलिया बनवाने के निर्देश दिए, ताकि स्कूली बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि शहर का समुचित विकास और नागरिकों की सुविधाएं उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। निरीक्षण के माध्यम से समस्याओं को मौके पर ही चिन्हित कर उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर सभापति कौशिल्या देवांगन,उपायुक्त पीसी सार्वा,एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर,विभा चंद्राकर,पार्षद हेमंत बंजारे,अज्जू देशलहरे, कुलेश सोनी,प्र.कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, इंजिनियर कमलेश ठाकुर, लोमश देवांगन, नमिता नागवंशी,एश्वर्य दीवार जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!