निर्माणाधीन अटल परिसर का विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने किया निरीक्षण, लोकार्पण की तैयारियाँ तेज

भखारा। आगामी दिनों में लोकार्पण हेतु निर्माणाधीन अटल परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए।अटल जी की पुण्य स्मृति को अजर अमर बनाये रखने प्रत्येक नगरीय निकाय में अटल परिसर बनाया जा रहा है।
अटल परिसर के शीघ्र पूर्ण होने से नगरवासियों को नवीन स्थल सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। स्थानीय बस स्टैंड में बने स्थल में सुन्दर स्मारक उपलब्ध होगा। निरीक्षण के अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि लोकार्पण समारोह गरिमामयी रूप से संपन्न हो सके।नवरात्री के समय कभी भी विधायक जी के समय अनुसार लोकार्पण होगा। साथ ही अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास होगा। निरीक्षण में विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, इंजीनियर ज्योति साहू, अविनाश गौर बिट्टू,राजू सेन, छबिलाल निर्मलकर,हितेंद्र साहू,देव कंवर आदि उपस्थित थे।

