Uncategorized

तीज पर्व भारतीय संस्कृति में नारी सशक्तिकरण और पारिवारिक समरसता का प्रतीक है : रंजना साहू

राजपूत क्षत्रिय समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित हुई तीज महोत्सव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि

धमतरी- राजपूत क्षत्रिय समाज महिला मंडल धमतरी द्वारा पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तीज पर्व भारतीय संस्कृति में नारी सशक्तिकरण और पारिवारिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नारी शक्ति के आत्मबल और संगठन की भावना को सुदृढ़ करते हैं। श्रीमती साहू ने राजपूत क्षत्रिय समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी उपस्थित मातृशक्ति को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उन्हें इस आयोजन में शामिल होने हेतु सहृदय आभार भी व्यक्त किया। आयोजन स्थल को पारंपरिक सजावट से सजाया गया था जो कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा रहा था। समापन पर आयोजक महिला मंडल द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!