Uncategorized

लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से जिला हुआ तरबतर

मौसम विभाग द्वारा विभाग धमतरी जिले के लिए जारी किया गया है येलो अलर्ट


धमतरी। प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिसके चलते लगातार विगत दो दिनों से बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। चारो ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। धमतरी में भी लगातार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश भर के अधिकांश हिस्सो में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें आरेंज, येलो अलर्ट भी प्रदेश के अधिकांश जिलो के लिए जारी किया गया है। धमतरी जिले के लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार धमतरी में भी अगले दो दिन भी अच्छी बारिश हो सकती है। बता दे कि शनिवार रात से बारिश शुरु हुई जो कि रविवार को दिन भर जारी रही फिर रविवार रात भी अच्छी वर्षा हुई। वहीं आज सोमवार को भी सुबह से धमतरी में लगातार बारिश समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।
अनवरत वर्षा से शहर के कई निचली बस्तियों में हल्की मात्रा में जल भराव हुआ। लेकिन वर्षा तेज नहीं होने के कारण जल भराव की अब तक गंभीर समस्या नजर नहीं आई है। सुबह से बारिश के चलते स्कूली बच्चो को स्कूल जाने व कामकाजी लोगो को दुकान, दफ्तर पहुंचने में भी असुविधा हुई। लगातार वर्षा से तापमान में काफी गिरावट आई है। जिससे मौसम भी खुशनुमा हो गया है।
सोंदूर नदी में बाढ़ घोरागांव बना टापू
सिहावा, नगरी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है जिससे नदी नाले उफान पर आ गए है। सोंदूर नदी बाढ़ होने के कारण यहां पुल नहीं होने के चलते, जिले के अंतिम गांव घोरागांव सहित कुछ गांव टापू बन गया है। जिससे ग्रामीणों का सम्पर्क अन्य क्षेत्रो से टूट गया है। घोरागांव के ग्रामीणों को किसी काम से पंचायत, ब्लॉक मुख्यालय नगरी, जिला मुख्यालय या राशन लेने अन्य दूसरे जगह जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, यहां के ग्रामीण और वहां पदस्थ शिक्षकों ने बाइक नदी के इस पार और उस पार रख जान जोखिम में डालकर उफनते नदी को पार कर पैदल स्कूल पहुंचते है, जिससे शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। घोरागांव पहुंचने से पहले बड़ा सा सोंदूर नदी पार करना होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!