Uncategorized

वैभव श्री ने तीसरे दिन मणिपुर चक्र का कराया ध्यान

मणिपुर चक्र है आत्म विश्वास, उर्जा, पाचनतंत्र की मजबूती का केंद्र

नगरी- श्री विजय वैभव चातुर्मास के तत्वावधान में जैन संघ, नगरी द्वारा आयोजित ज्ञान चक्रों का मेडिटेशन कैंप.के तीसरे दिन प्रातः मणिपुर चक्र पर विशेष ध्यान कराया गया। यह ध्यान शिविर आचार्य प.पू. वैभव श्री जी के सान्निध्य में प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक कृषि उपज मंडी, डिपो रोड, नगरी में 8 से 15 सितम्बर 2025 तक चल रहा है।
इससे पूर्व दो दिनों में मूलाधार और स्वाधिष्ठान चक्र पर ध्यान कराया गया था। सत्र में मणिपुर चक्र के महत्व, प्रभाव, गुण एवं लाभ पर साधकों को मार्गदर्शन दिया गया। मणिपुर चक्र को आत्मविश्वास, शक्ति, ऊर्जा, पाचन तंत्र की मजबूती एवं मानसिक स्थिरता का केंद्र बताया गया। इस चक्र पर ध्यान साधना से आमाशूल, गैस, एसिडिटी, थायरॉइड, डायबिटीज, बी.पी., कोलेस्ट्रॉल, डिप्रेशन एवं माइग्रेन जैसी अनेक समस्याओं से मुक्ति और शरीर-मन की संतुलित ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।निःशुल्क शिविर में लगभग 400 साधकों ने सहभागिता की। इसमें क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, कृषक, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गृहिणियां विशेष रूप से शामिल हुए। अनेक साधकों ने ध्यान के पश्चात अपने-अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने मानसिक शांति, ऊर्जा वृद्धि और आंतरिक शक्ति का अनुभव बताया।यह ध्यान शिविर 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी महिला-पुरुषों हेतु निःशुल्क उपलब्ध है, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न चक्रों पर साधना कराते हुए साधकों को आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक लाभ दिलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!