Uncategorized

जिला वनोपज व्यवसायी संघ के इश्तियाक रोकडिय़ा अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बने सुरेश राठी

धमतरी। जिला वनोपज व्यवसायी संघ की वार्षिक बैठक में संगठन के अध्यक्ष अरविंद दोशी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धिया बताई, तत्पश्चात उन्होंने नई कार्यकारिणी के गठन के विषय में लोगों से सुझाव मांगा। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष इश्तियाक रोकडिय़ा, सचिव हरलाल साहू व कोषाध्यक्ष सुरेश राठी को मनोनीत किया। संघ के संरक्षक मदन लुनावत, पूर्व अध्यक्ष नितिन चितलिया व संघ के वर्तमान अध्यक्ष अरविंद दोशी ने नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के नाम की घोषणा की और इनका स्वागत किया गया। नये अध्यक्ष ने वनोपज व्यवसाय के हित में सदैव तत्पर रहने का वादा किया। वन उपज संघ के और भी सदस्यों ने अपनी मांग और सुझाव रखी। जिस पर नए अध्यक्ष ने जल्द से जल्द कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रमुख रूप से मदन लुनावत, नितिन चितलिया, अरविन्द दोषी, सत्यनारायण राठी, हाजी इकबाल रोकडिया, हाजी इस्माइल खत्री, पवन भंसाली, प्रशांत लोढ़ा, गुलाम रोकडिया, दिनेश खंडेलवाल, शरीफ रोकडिया, बंटी चिमनानी, सलीम रोकडिया शब्बीर मेमन, गौरेश शाह, तनवीर उस्मान, प्रयंक शाह, ज्ञानीराम रामटेके, आदित्य खंडेलवाल, अनंत शोयब रोकडिय़ा, संतोष शाह, विशाल शाह नरेश बंग, इमरान खिलची इत्यादि उपस्थित थे। सचिव हरलाल साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!