Uncategorized

जलाराम बापा की जयंती पर गुजराती समाज ने निकाली प्रभातफेरी

शास्त्री चौक में लोगों ने स्वागत कर समाजजनों को दी बधाई


धमतरी। गुजराती समाज द्वारा अपने आराध्य देव बापा जलाराम जी की जयंती जो प्रतिवर्ष कार्तिक माह के सप्तमी तिथि को मनाई जाती है को हर्षोल्लास के साथ भक्ति भाव से धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें आज अलसुबह निकाली गई प्रभात फेरी में काफी संख्या में सामाजिक जनों जिनमें पुरुष वर्ग के साथ हीं मातृशक्ति भी शामिल हुई जो शहर के मठ मंदिर स्थित जलाराम बापा के मंदिर से निकलते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से होकर गुजराती समाज भवन में संपन्न हुई जिसमें धार्मिक भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया था। शास्त्री चौक में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा द्वारा भगवान जलाराम की पूजा अर्चना करते प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए समाज के सभी लोगों को बापा की जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस प्रभातफेरी में प्रमुख रूप से शामिल जनों में लखु भाई भानुशाली, प्रकाश गांधी, प्रीतेश गांधी कीर्ति शाह, संदीप राठौड़,हितेश रायचूरा, मिहिर पटेल,कीर्ति गांधी,देवेंद्र राजपूरिया, कमलेश कोठारी,पीयूष राठौड़,जसवंती बेन रायचूरा,नलिनी सोनी,सोनिया पोपट ,जनक लोहाना,हीरल राठौड़,वंदना मिरानी,आशा गांधी,रमा बेन राठौड़,बबीता लोहाना,मुकेश रायचूरा,भरत भानुशाली, तरुण कुमार अंबानी, अमित लोहाना, प्रतीक राजपुरिया,गौरव अंबानी,जतिन सोनी,हरि कटारिया,लोकेश राजपुरिया, दीपेश मेहता,भूपेश अंबानी, तुषार गांधी, कमलेश गांधी,दिलीप गांधी, ललित राठौर,प्रतीक लोहाना,जतिन लोहाना, चंचल राजपुरिया,ममता गांधी, धारा पटेल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!