Uncategorized

धमतरी में इंडियन कॉफी हाउस एवं रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ

धमतरी। सिहावा रोड पर “इंडियन कॉफी हाउस एवं रेस्टोरेंट” का शुभारंभ हुआ। धमतरी विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विधिवत फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर धमतरी नगर निगम महापौर जगदीश रामू रोहरा एंव कलेक्टर अविनाश मिश्रा भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद विधायक ओंकार साहू ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों के प्रारंभ होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। धमतरी तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे रेस्टोरेंट शहर की पहचान बनेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि यह रेस्टोरेंट शहर के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा। स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने की अपील भी की। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। संचालक ने बताया कि यहां भारतीय, साउथ इंडियन और चाइनीज व्यंजनों के साथ स्पेशल कॉफी वैरायटी उपलब्ध रहेगी। फैमिली और युवाओं के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!