विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार, हरिद्वार-शांतिकुंज के नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ धमतरी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुही में नशा उन्मूलन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना विजर्ण नेताम ने किया। कार्यक्रम में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के कौशल प्रसाद साहू ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता एवं शिक्षकगण कुलेश्वर यूके, कलाराम गंगेश, नरेश गंगवारे, भूपेंद्र साहू, श्रीमती दीपिका देवांगन एवं श्रीमती नर्मदा साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। घनश्याम ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशा न करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखने का संकल्प दिलाया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना विजर्ण नेताम ने आभार व्यक्त किया।