Uncategorized

बड़े बकायेदारों पर होगी कार्यवाही , 300 से अधिक बकायेदारों को निगम ने थमाया नोटिस

निगमायुक्त ने बैठक में दिये निर्देश, बड़े बकायेदारों की सूची तैयार

टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के नाम 15 दिनों बाद होंगे सार्वजनिक

धमतरी। नगर निगम धमतरी में लंबे समय से टैक्स नहीं देने वाले बकायादारों के विरुद्ध निगम बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। प्रथम चरण में 349 बकायादार की लिस्ट शमिल की गई है। बकायादारो को निगम ने निगम अधिनियम 173 के तहत नोटिस जारी कर तय अवधि में बकाया टैक्स जमा करने कहा है। प्रथम चरण में शामिल सभी बकायेदार को नोटिस जारी हो चुका है। इसके बाद भी टैक्स नहीं देने वाले ऐसे बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं नोटिस के बावजूद राशि जमा नहीं करने पर 15 दिनों के बाद निगम बकायेदारों की सूची को सार्वजनिक करेगा। निगम आयुक्त अरुण वर्मा और उपायुक्त पीसी सार्वा ने निगम अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारी के वसूली की वार्डवार समीक्षा की। जिसमें बकायादार पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों का वाटर टैक्स बकाया होगा उनके नल कनेक्शन भी विच्छेद किए जायेंगे। दुकान का किराया नहीं देने वालों पर भी निगम सख्त एक्शन लेगा और सील बंद करने की कार्यवाही करेगा।
चार महीनेे में आनलाईन 3 लाख की टैक्स वसूली
पिछले वर्ष उपायुक्त ने ऑनलाइन सिस्टम टैक्स जमा करने के लिए चालू किया गया था। जिसके चलते नगद पैसा नही रखने वाले और डिजिटल मोड से भुगतान करने वालो को राहत मिली है। कही पर भी फोन पे, गुगल पे और पेटीएम आदि की सहायता से घर बैठे वार्ड प्रभारी एआरआई के माध्यम से टैक्स जमा किया जा सकता है। चालू किए गए इस सिस्टम से करोड़ों का टैक्स निगम को अब तक मिल चुका है। माह अप्रैल से जुलाई तक की बात करे तो 4 महीने में आनलाइन के माध्यम से लगभग 3 लाख की वसूली की जा चुकी है। वही आसानी से टैक्स जमा किया जा सके इसके लिए सभी घरों में डिजिटल डोर नंबर लगाया गया है। घर में बैठकर टैक्स पेयर आसानी से टैक्स जमा कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!