Uncategorized

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशीला है – रामू रोहरा

महिला सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं वरदान


धमतरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने धमतरी की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। महिलाओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, समाज उतना ही प्रगतिशील और समृद्ध बनेगा। महापौर रोहरा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, व्यापार, राजनीति और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज को नई दिशा दे रही है। योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। महापौर ने कहा कि राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी योजना, बिहान योजना समेत कई योजनाओं के तहत महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और वे अपने परिवार के निर्णयों में अधिक सशक्त भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा स्व-सहायता समूह योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है, जिससे हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, जिससे बेटियां पढ़-लिखकर समाज और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महापौर रोहरा ने कहा कि धमतरी में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य कार्यक्रम और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी धमतरी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!