Uncategorized

भखारा के युवक टावेंद्र का बीएसएफ में चयन, भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन सहित नगर ने दी बधाई


भखारा। ग्राम भखारा निवासी टावेंद्र कुमार चौरे, पिता विनोद कुमार चौरे का चयन देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा बल बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) में हुआ है। उनके चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे भखारा अंचल एवं अहिरवार समाज के लिए सम्मान और गौरव का विषय बन गई है। टावेंद्र कुमार चौरे के सम्मान में भखारा में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन निवास पर किया गया। किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, पार्षदगण अंजू साहू, दीनानाथ साहू, छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, खेमलता साहू,समीर गौर आदि सहित वार्डवासी, जनप्रतिनिधि गण तथा समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्योति हरख ने माला, श्रीफल से सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन बीएसएफ में होना भखारा नगर के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे देश की सेवा करते हुए अपने क्षेत्र का नाम और ऊंचा करेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!