वरिष्ठ जनों का अनुभव राष्ट्र निर्माण की है अमूल्य धरोहर – बलजीत छाबड़ा
विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नगर वरिष्ठ जनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों से की गई आत्मीय मुलाकात व संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा एवं पार्षद अश्वनी निषाद, शंकर देव तथा राजा पवार ने नगर के वरिष्ठ जनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया।
इस अवसर पर नगर के पेंशनर कार्यालय में उपस्थित पेंशनर समाज एवं नगर के प्रबुद्धजनों आर.एन. देव, अंगद लाल बंकेला, पी.आर. चंद्रवंशी, लक्ष्मण गजपाल, अलका गजपाल, पी.एल. सिन्हा जी सी साहू जी सी वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।वरिष्ठजनों ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस अवधि में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा, मजदूर एवं वंचित वर्गों के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने उपस्थित वरिष्ठजनों से संवाद करते हुए कहा कि यह विशेष जनसंपर्क अभियान केवल सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं अनुभवी व्यक्तियों के आशीर्वाद और सुझाव प्राप्त करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों का अनुभव राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर है। उनके जीवन अनुभवों से नई पीढ़ी को प्रेरणा, संस्कार और मार्गदर्शन प्राप्त होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ विकसित भारत के निर्माण हेतु हम सभी निरंतर कार्य करते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस्ती निवासी अंजोर सिंह गौर से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया वह उनका सम्मान किया.

