Uncategorized

मेधावी विद्यार्थियों का विद्याकुंज लोहरसी ने किया सम्मान

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा आयोजित शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विद्याकुंज स्कूल, लोहरसी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा थे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कक्षा 12वीं के परिणाम

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा गुंजन जैन एवं यशी चोपड़ा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शाला प्रबंधन द्वारा दोनों को 71,000 रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले संभव छाजेड़ को गोल्ड रिंग एवं प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली समृद्धि अग्रवाल को चाँदी का सेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कक्षा 10वीं के परिणाम:.

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महक बुरड़ ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिन्हें 51,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान लावण्या गुप्ता को गोल्ड रिंग एवं तृतीय स्थान आराध्या शर्मा तथा इशा दिवाकीर्ति को चाँदी का सेट प्रदान किया गया। कक्षा 12वीं में कुल 8 विद्यार्थियों ने एवं कक्षा 10वीं में कुल 17 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया। शेष सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र के साथ टाइटन की एक घड़ी उपहार स्वरूप भेंट की गई।

कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकगण एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमन तिवारी, प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्टॉफ ने मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!