Uncategorized

श्री मानस समिति ने धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाई तुलसीदास जयंती

सावन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को महान संत, कवि एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की 529 वीं जन्म जयंती के रूप में मानस भवन जोधापुर धमतरी में श्री मानस समिति ने धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, भागवताचार्य एवं कथावाचक आचार्य पंडित अनिल तिवारी, अध्यक्ष लखमशी भाई भानुशाली, विशेष अतिथि नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, श्रीमती रीता बंजारे,महेंद्र राजपुरिया, झुमुकलाल साहू एवं नरेन्द्र कुमार मिश्रा , ओमप्रकाश महावर द्वारा गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर संगीत संध्या मंडली अरमरीकला जिला बालोद के संगीतकार धरमदास मानिकपुरी, विनोद कलिहारी, सत्यनारायण विश्वकर्मा, ओमप्रकाश साहू, एवं किरण गंगबेर ने अपनी सुमधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किये जो बहुत ही रोचक और कर्ण प्रिय लगे।
आचार्य पंडित अनिल तिवारी ने कहा तुलसीदास ने संस्कृत के महाकाव्य को आम जनमानस की अवधी भाषा में राम चरित मानस के रूप में उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा तुलसीदास की चौपाई गुणों की खान है उनकी चौपाइयों में जीवन में आने वाली अलग-अलग समस्याओं के बारे में और उनके निवारण के उपाय बताई गई है।कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव नन्दलाल यादव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भीमसेन ध्रुव प्रधानाचार्य, धनंजय साहू, राकेश साहू, विद्या धर दीवान, कार्तिक साहू, गिरधर गजेन्द्र,पवन गजेन्द्र, लक्ष्मी कांत गजेन्द्र,कामनी निषाद, कामिनी सेन, रंजना साहू, रुचि देवांगन, हर्षलता मगेन्द्र,सीमा साहू, हेमलता साहू का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!