Uncategorized

राखी का बंधन, खाकी का सम्मान, डीपीएस धमतरी की अनूठी पहल राखी विद खाकी

पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी अपने परिवारों से दूर रहकर समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं- धीरज अग्रवाल

धमतरी: रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं डीपीएस किड्स, धमतरी द्वारा परंपरा, कृतज्ञता और सामाजिक सौहार्द को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम ‘राखी विद खाकी’ का गरिमामय आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की नन्हीं छात्राओं ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचकर समाज के सजग प्रहरियों—पुलिसकर्मियों—की कलाई पर स्नेह और सुरक्षा का रक्षासूत्र बांधा। छात्राओं ने उनका मुंह मीठा कराकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और उनके दीर्घायु व सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया, जिससे वातावरण अत्यंत आत्मीय और भावुक हो उठा।
विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा:
हमारे पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी अपने परिवारों से दूर रहकर समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ‘राखी विद खाकी’ का उद्देश्य बच्चों को हमारे वास्तविक नायकों के त्याग और समर्पण के प्रति संवेदनशील व कृतज्ञ बनाना है।वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में पाठ्यपुस्तकों से परे सामाजिक उत्तरदायित्व और नागरिक चेतना का संचार करते हैं। हमारे समाज के संरक्षकों के साथ यह सीधा संवाद बच्चों के नैतिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए आयोजन को अत्यंत स्मरणीय बनाया। विद्यालय प्रबंधन ने उनके इस प्रेरक सहयोग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती निधि अग्रवाल, समन्वयक सुश्री अर्शिता शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण एवं पुलिस बल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!