Uncategorized

समय पर लाइब्रेरी खोलने नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा ने लाइब्रेरियन को किया निर्देशित

विद्यार्थियों से किया संवाद, जानी समस्याएं


धमतरी। नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा आज भी शहर निरीक्षण पर निकले थे। पी डब्बू डी रेस्ट हाऊस के पास स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी 10 बजे तक नहीं खुली। परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी बाहर खड़े होकर लाइब्रेरी के खुलने का इंतजार कर रहे थे। श्री रोहरा ने वहां पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। उन्होंने लाइब्रेरियन को फोन लगाकर सख्त ताकिद दी की लाइब्रेरी समय पर साथ ही यहां परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई तकलीफ न हो। श्री रोहरा ने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी तथा उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। ज्ञात हो कि महापौर रामू रोहरा की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी में नालंदा परिसर बनाने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!