Uncategorized

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : धमतरी – मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र में हुआ मतदान

बैलेट पेपर से हुआ चुनाव, ग्रामीण सत्ता चुनने मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

2 लाख 39 हजार से ज्यादा मतदाता चुनेंगे कुल 156 सरपंच, 2688 वार्ड पंच, 48 जनपद सदस्य सहित जिला पंचायत सदस्य

धमतरी । नगरीय निकाय निर्वाचन संपन्न होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में आज धमतरी और मगरलोड में मतदान हुआ। ग्रामीण मतदाताओं ने जनप्रतिनिधि चुनने उत्साह दिखाया। ज्ञात हो कि जिले के धमतरी व मगरलोड जनपद क्षेत्रान्तर्गत हो रहे चुनाव में कुल 156 सरपंच सहित 2688 वार्ड पंचों का मतदान हुआ। वहीं जनपद पंचायत धमतरी के 94 से 93 ग्राम पंचायतों में सरपंच का चुनाव हुआ। एक पंचायत में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। वही 94 ग्राम पंचायतो में 1420 पंचो के चुनाव संपन्न हुआ। इसी प्रकार जनपद पंचायत मगरलोड में 63 ग्राम पंचायत हेतु 270 सरपंच पद के अभ्यर्थी मैदान पर है। इसी तरह पंच हेतु कुल 1268 अभ्यार्थिर्यो के लिए मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। इसी प्रकार धमतरी मगरलोड के 48 जनपद सीट के 127 और 6 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं जिला पंचायत सदस्यों की बात करें तो धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5,6,7 धमतरी विकासखंड में एवं 8,9 मगरलोड विकासखंड अंतर्गत आते है। क्षेत्र क्रमांक 10 दोनों विकासखंड में शामिल है। उक्त क्षेत्रो में ग्रामीण सत्ता चुनने 2 लाख 39 हजार से अधिक मतदाता मतदान के लिए पात्र है। सुबह 11 बजे तक 29 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सुबह से कई मतदान केन्द्रो में मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
युवा, महिला, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने भी किया मतदान
लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर योग्य जनप्रतिनिधि चुनने ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह नजर आया। सुबह से सभी वर्ग के मतदाता जिनमें महिला, युवा, दिव्यांग व बुजुर्ग भी मतदान के लिए पहुंचे।
2000 कर्मियों को दी गई है बड़ी जिम्मेदारी
पारदर्शी व निष्पक्ष मतदान के लिए करीब 2000 अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदान कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी 156 मतदान केंद्रों में मतदान सामग्री सहित मतदान दलों को सकुशल रवाना व वापसी हेतु छोटी-बड़ी करीब 262 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधिकारियो सहित जवान सुरक्षा में तैनात
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने जिला पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है। जिसके तहत प्रत्येक मतदान केन्द्रो में सुरक्षित मतदान हेतु पुलिस अधिकारियो सहित जवान मतदान केंद्रों में तैनात रहें। इसके अलावा कोटवारों की भी मद्द ली गई। पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई थी जो लगातार चुनावी क्षेत्रो में पेट्रोलिंग करती रही। पुलिस के आलाधिकारी भी मतदान प्रक्रिया की सत्त निगरानी करते रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!