Uncategorized

जिले में अब तक 6 लाख 18 हजार मी.टन से अधिक की धान खरीदी

धमतरी 29 जनवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के एक लाख 23 हजार 655 किसानों से उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 6 लाख 18 हजार 88 मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी की गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष एक लाख 21 हजार 660 किसानों से समर्थन मूल्य पर 6 लाख 10 हजार 763 मीट्रिक टन धान खरीदी किया गया था। वर्तमान में जिले में उपार्जित धान में से 5 लाख 98 हजार 489 मीट्रिक टन (97 प्रतिशत) धान का डी.ओ. एवं टी.ओ. जारी कर 5 लाख 42 हजार 294 मीट्रिक टन (88 प्रतिशत) धान का उठाव कर लिया गया है। इसके साथ ही किसानों को समर्थन मूल्य की राशि 1423.29 करोड़ रूपये भुगतान किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!