Uncategorized

यातायात कार्यशाला का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

यातायात पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग कर रत्नाबांधा चौक से सिहावा चौक तक किया गया यातायात व्यवस्थित

सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार,उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के उन्तीसवें दिवस को धमतरी पुलिस यातायात से सउनि. सुरेश नेताम एवं यातायात स्टॉफ द्वारा बीसीएलएस. पीजी कॉलेज धमतरी में एवं थाना प्रभारी नगरी निरी.शरद ताम्रकर, सउनि.तानसिंह साहू के द्वारा एवं शास० उच्च० मा० वि० डोगंरडूला एवं शास० उच्च० मा० विद्यालय फरसिया में पहुंचकर उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण को यातायात कार्यशाला के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही बताया गया की सफर के दौरान कभी भी वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करें, अपने गंतव्य में पहुंचकर आराम से वार्तालाप करें, अतिआवश्यक होने पर मार्ग किनारे सुरक्षित स्थान देखकर वाहन खड़े करके ही वार्तालाप करें, स्कूल आने जाने के दौरान कभी भी झुंड में न चले, एक के पीछे एक चले, ओवरस्पीड से वाहन नही चलाने, अनावश्यक ओवरटेकिंग नही करने, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन में सफर के दौरान अनिवार्य रूप से सुरक्षा उपकरण हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने, रांग साईड वाहन नही चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी नही चलने, बिना लायसेंस के वाहन नही चलाने आदि नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन स्वयं करने एवं परिजन को कराने तथा सफर के दौरान कोई भी सड़क दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति मिलने पर उनका यथासंभव मदद पहुंचाते हुए 108 एम्बुलेंश एवं 100 नंबर में काल कर पुलिस को अवगत कराते हुए मानवता का परिचय देने बताया गया।शहर में यातायात व्यवस्था बनाने हेतु यातायात पुलिस सउनि. भेनूराम वर्मा, रामकृष्ण साहू के द्वारा रत्नाबांधा चौक से सिहावा चौक तक पैदल पेट्रोलिंग करते हुए रोड के किनारे रखें वाहनों को हटाकर, दुकान के सामानों, दुकान के बोर्ड को अंदर करवाते हुए दुकानदारों को सफेद पट्टी के अंदर अपने एवं ग्राहकों के वाहनों को रखने समझाईश दी गई।उक्त कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्रीमति हेमवती ठाकुर, एनसीसी अधिकारी दिनेश्वर सलाम, यातायात से सउनि चंद्रशेखर देवांगन, प्रआर. जितेन्द्र कृदत्त, आर. गणपत उपस्थित रहें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!