Uncategorized

हर घर तक जागरूकता मजबूत लोकतंत्र की ओर है – रामू रोहरा

लालबगीचा वार्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं को किया गया जागरूक


धमतरी । महापौर जगदीश रामू रोहरा द्वारा लालबगीचा वार्ड क्रमांक 03 शीतला पारा वार्ड, सुभाष नगर वार्ड में पार्षद श्रीमती हिमानी भागवत साहू के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड में डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। वार्डवासियों से निवेदन किया गया कि वे आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने फ़ॉर्म यथाशीघ्र इछड के पास जमा करें। फॉर्म भरने में किसी भी वार्डवासी को कठिनाई न हो, इसके लिए पूर्ण सहयोग एवं सहायता प्रदान की गई। जिन लोगों को फ़ॉर्म भरने में समस्या हो रही थी, उनके घर-घर पहुँचकर डोर-टू-डोर रकफ फॉर्म भी भरवाए गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, मंडल महामंत्री कोमल देवांगन, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र खंडेलवाल, धर्मेंद्र साहू, अविनाश दुबे, मिथिलेश सिन्हा, लखन पटेल, गणेश विश्वकर्मा, भागवत साहू, बिसन निषाद, विनय राजपूत उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गेश नंदिनी साहू, वार्ड मितानिन श्रीमती वर्षा, गीता शर्मा, तथा वार्ड कार्यकर्ता मोनिका यादव, मनीषा रात्रे, लक्की आजमानी, और दुर्गा महिलंगे द्वारा भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!