Uncategorized

धमतरी जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार — 21,660 किसानों से 10 लाख क्विंटल से अधिक धान उपार्जित

धमतरी, 02 दिसंबर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के अंतर्गत धमतरी जिला प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जिले के 11 उपार्जन केंद्रों में किसानों द्वारा उत्साहपूर्वक धान विक्रय किया जा रहा है। अब तक कुल 21,660 किसानों से 10,06,755.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान के एवज में किसानों को लगभग ₹2,38,85,73,000 की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे किसानों के खाते में समय पर भुगतान सुनिश्चित हो रहा है।
केंद्रवार खरीदी की स्थिति में नगरी, कुरूद, मगरलोड, धमतरी और कोर्रा केंद्र प्रमुख रूप से आगे हैं। नगरी में 1,74,666.40 क्विंटल, कुरूद में 1,19,246.40 क्विंटल, मगरलोड में 1,29,231.20 क्विंटल तथा धमतरी में 1,32,826.00 क्विंटल धान उपार्जित किया गया है। वहीं दरबा, मरौद, सबलपुर, नारी, भखारा और करेली केंद्रों में भी खरीदी कार्य सतत रूप से जारी है। प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में बारदाना उपलब्धता, तौल एवं परिवहन व्यवस्था के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खरीदी केंद्रों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण दल सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीदी की प्रगति संतोषजनक है और प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पात्र किसानों को सुचारू, पारदर्शी और त्वरित भुगतान की व्यवस्था प्राप्त हो।
धमतरी जिले में धान खरीदी अभियान की यह उपलब्धि किसानों की सहभागिता और प्रशासनिक तत्परता का परिणाम है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!