Uncategorized

विधायक अंगारमोती मंदिर परिसर में आयोजित 63 जोड़ी आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सादगी, एकता एवं पारंपरिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य करते हैं - ओंकार साहू


धमतरी। ओंकार साहू आदिवासी ध्रुव गौड़ समाज द्वारा अंगारमोती मंदिर परिसर में आयोजित 63 जोड़ी आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने सभी वर-वधुओं को सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सादगी, एकता एवं पारंपरिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य करते हैं, जिससे अनावश्यक खर्चों में कमी आती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम , सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, जीवराखन मरई अध्यक्ष अंगार मोती मंदिर ट्रस्ट , माधव सिंह ठाकुर अध्यक्ष तहसील , जयपाल ध्रुव , खिलेंद्र ध्रुव अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत , मोनिका ऋषभ देवांगन जिला पंचायत सदस्य , केशव साहू जनपद उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!