माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीनेशन शिविर में 56 लोग लाभांवित

धमतरी, माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन 4 अप्रैल को गुप्ता हॉस्पिटल धमतरी में किया गया, जिसमें महिलाओं और किशोरियों को रियायती दर पर वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। इस दौरान इस वैक्सीन के फायदे और कैंसर के दुष्परिणाम बताए गए। शिविर में 55 से अधिक लोग लाभांवित हुए।
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होता है, जिसे बच्चेदानी के मुंह का कैंसर भी कहा जाता है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के सबसे नीचे के भाग का घातक ट्यूमर होता है, जो गर्भाशय के निचले भाग से शुरू होता है, इसे गर्भाशय ग्रीवा कैंसर भी कहा जाता है जो कोशिकाओं से शुरू होता है। यह धीरे-धीरे विकसित होता है। ज्यादातर सर्वाइकल कैंसर स्ववैमस सेल कार्सिनोमा होते हैं। ये कैंसर कोशिकाओं से विकसित होते हैं। लक्षण मिलने पर इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अब इस बचाव के लिए वैक्सीन भी उपलब्ध हो गया है। इसी सिलसिले में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा शुक्रवार को गुप्ता अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माहेश्वरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुंदड़ा, गुप्ता अस्पताल के चीफ डारेक्टर डॉ. प्रभात गुप्ता, डॉ. आराधना गुप्ता, डॉ. सतीश राठी नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुमीत गुप्ता, रमेश केला, भावना राठी, किसन सारडा अध्यक्ष धमतरी जिला माहेश्वरी सभा साउथ जोन, अन्नू सारडा, राजेन्द्र माहेश्वरी अध्यक्ष धमतरी, तारा झंवर अध्यक्ष माहेश्वरी महिमा मंडल, पार्षद विभा चंद्राकर प्रमुख रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्रीकांत जाजू और माहेश्वरी महिला मंडल के अध्यक्ष रीति झंवर ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण के लिए (9 से 25 वर्ष) तक के कुल 56 लोगों ने पंजीयन कराया था, जो शिविर के माध्यम से लाभांवित हुए। कार्यक्रम शुरूआत में लोगों को इस कैंसर के प्रति जागरूक भी किया गया। यह शिविर एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा है, जो समाज में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेश मुंदड़ा ने बताया कि समाज द्वारा इस कैंसर के खिलाफ टीकाकरण का यह अभियान शुरूआत सबसे पहले राजनांद गांव में किया गया, जिसके बाद अब धमतरी में किया गया है। वैक्सीन की लागत का आधा खर्च समाज द्वारा उठाया गया है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. आराधना गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के लिए अब वैक्सीन उपलब्ध है, जो बहुत ही कारगर एवं अचूक है। सर्वाइकर कैंसर रोधी वैक्सीन 9 से 25 वर्ष की उम्र की महिलाओं को लगाया जाता है। इस कैंसर का मुख्य कारण सफाई पर ध्यान नहीं देना है। इसके अलावा कई बार गर्भधारण करना भी होता है।
इस अवसर पर अजय सारडा, गोविंद गांधी, डॉ. दर्शना जाजू, आनंद द्वारकानी, सत्यनारायण राठी, मदन झंवर, मांगीलाल राठी, ललित चांडक, हरीश चांडक, राजेश झंवर, राधेश्याम राठी, राकेश झंवर, अशोक भट्टड, राहुल लखोटिया, ओमलता, रामचंद राठी, सुरेश जाजू, दीपक चांडक, मनोज राठी, दिनेश राठी, मनीष चंद्राकर, सतीश तिवारी, रेणु माहेश्वरी, कविता राठी, श्वेता राठी, प्रियंका माहेश्वरी, मंजू राठी, कविता राठी, कल्पना चांडक, वंदना राठी, इस्मिता राठी, रश्मि राठी, ज्योति झंवर, रमा लखोटिया, ओमलता राठी, श्रद्धा राठी, प्रियंका चंद्राकर, उषा भट्टड, अनुराधा सारडा सहित समाजजन मौजूद थे।
———————————————–