Uncategorized

रॉकेट लिखी बिना नंबर की बाइक पर तेज रफ्तार से घूमकर आमजन में भय फैलाने वाले दो युवकों पर धमतरी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

▪️ *छेड़छाड़, मारपीट एवं लूटपाट जैसी घटनाओं की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने तत्काल की कार्यवाही, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश*

▪️ *एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर धमतरी पुलिस की लगातार सख्त नजर*

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कुरूद क्षेत्र में विगत कई दिनों से एक बिना नंबर की बाइक, जिस पर रॉकेट लिखा हुआ था, में दो युवक तेज रफ्तार से घूमते हुए संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे। उनके द्वारा छेड़छाड़, मारपीट एवं लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने की आशंका से क्षेत्र के लोगों में भय एवं असुरक्षा का माहौल व्याप्त था।

सूचना प्राप्त होते ही थाना कुरूद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों को पकड़कर उनके विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*गिरफ्तार आरोपीगण :*
*(01)* मंगल सोनवानी, पिता बृज कुमार सोनवानी, उम्र 21 वर्ष, निवासी भरदा चौक, कुरूद।
*(02)* पुष्पेंद्र चांदी, पिता स्व. गांधी रामचंद्र, उम्र 19 वर्ष, निवासी पैरसट्ठी, करेली बड़ी, थाना मगरलोड।

धमतरी पुलिस की अपील: आम नागरिकों से अपील है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

धमतरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!