Uncategorized

पवन गजपाल शहर और विनय जैन बने आमदी भाजपा मंडल अध्यक्ष


धमतरी। भाजपा ने अपने मंडलों का विस्तार करते हुए एक नये मंडल का गठन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस से मिली जानकारी के अनुसार शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल और आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन को मनोनीत किया गया है। आमदी ग्रामीण क्षेत्र को रावां मंडल में शामिल कर दिया गया है, वहीं धमतरी शहर के कुछ हिस्सों को मिलाकर आमदी मंडल बनाया गया है। शहर मंडल में लगभग 50 बूथ हैं जबकि पहले 71 बूथ शामिल थे। रावां मंडल में भी 50 बूथों को शामिल किया गया। इसी तरह आमदी मंडल में 48 बूथ शामिल है। जबकि गंगरेल मंडल में मोनिका देवांगन, भोथली मंडल में मिश्रीलाल पटेल और रावां मंडल में अमन राव को बतौर अध्यक्ष पहले ही मनोनीत कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!