Uncategorized

भाजपा जिला अध्यक्ष बनाने लगी दावेदारों की कतार, सहमति बनाकर भेजा जाएगा तीन नामो का पैनल

जिला भाजपा कार्यालय में हुई जिलाध्यक्ष निर्वाचन संबधित बैठक, सर्वसम्मति बनाने का प्रयास

धमतरी । भाजपा में संगठन पर्व के तहत क्रमवार बूथ से लेकर जिला अध्यक्ष तक चुनाव किया जाना है। जिसके तहत अब जिलाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। जिसके तहत आज जिला भाजपा कार्यालय में भापाईयों महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई। बता दे कि भाजपा संगठन द्वारा मंडल व जिला अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु गाईड लाईन बनाया गया है। जिसका पालन करते हुए सर्वसम्मति से मंडल व जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है। 10 मंडल अध्यक्षो का चुनाव हो चुका है। वहीं अब जिलाध्यक्ष चुनाव में भाजपा संगठन जुटा हुआ है। आज जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। बैठक के पूर्व से कई भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष बनने दावेदारी करने का मन बना लिया था। नतीजन बैठक के दौरान कई नेताओं ने जिलाध्यक्ष बनने हेतु इच्छा जाहिर की। हालांकि दावेदारों की संख्या अधिक होने पर गाईड लाईन अनुसार सर्व सम्मति बनाकर तीन नामों का पैनल प्रदेश भाजपा को भेजा जाएगा। और इसमें से किसी एक नाम को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।
नेत्रियां भी है जिलाध्यक्ष बनने इच्छुक
बता दे कि भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से संगठन पर्व के तहत पदाधिकारियों का चुनाव हो रहा है। ऐसे में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ ही नेत्रियां भी जिलाध्यक्ष बनने इच्छुक नजर आई। कई नेता व नेत्रियां अपने पक्ष में समर्थन जुटाने भीतर ही भीतर नेताओं से सम्पर्क करते रहे है। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन का प्रयास किया जा चुका है। खैर यह तो समय ही बतायेगा कि दावेदारो के बीच किसे भाजपा जिलाध्यक्ष का ताज मिलेगा?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!