Uncategorized

अरुण कुमार वर्मा ने लिया नगर निगम आयुक्त का चार्ज,कार्यभार संभालते ही विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगी प्राथमिकता, विकास को देंगे नई गति- अरुण कुमार वर्मा

धमतरी। नगर निगम धमतरी के नवनियुक्त आयुक्त अरुण वर्मा ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। नगर निगम आयुक्त के रूप में यह उनकी पहली पदस्थापना है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने हाईवे चैनल से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि नगर निगम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना और शहर के समग्र विकास को गति देना है।
हाईवे चैनल से विशेष चर्चा में आयुक्त अरुण वर्मा ने कहा कि नगर निगम जनता के लिए होता है और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी तथा पेयजल, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निगम पूरी गंभीरता से कार्य करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता को राहत देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि वे एक सकारात्मक सोच और स्पष्ट विजन के साथ नगर निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनका प्रयास रहेगा कि जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शहर के विकास को नई दिशा दी जाए। उन्होंने कहा कि धमतरी के लोग सहयोगी और जागरूक हैं तथा सभी के सहयोग से नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।
नवनियुक्त आयुक्त ने यह भी कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!