Uncategorized

मानसिक गुलामी से आजादी हमें शिक्षा से ही मिल सकती है – अजय

समय के साथ शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत है - आरएन ध्रुव

कुरूद तहसील के आदिवासी गोंड समाज का हुआ अधिवेशन

कुरुद। ग्राम पंचायत कुहकुहा में आदिवासी गोंड समाज तहसील कुरूद का वार्षिक सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गोड़ समाज के परंपरा अनुसार गाजे, बाजे आदिवासी वेशभूषा में गोंडी नत्य के साथ ग्राम की गलियों में समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। मौके पर उपस्थित क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि महापुरुषों के वचनों को हमें आज याद करने की जरूरत है। हर युग में शिक्षा से ही क्रांति आई है, आज जिस तरह हमारा समाज मानसिक तौर पर गुलाम है इसकी आजादी के लिए शिक्षा की आवश्यकता है। महापुरुषों के विचारों से ही हमें प्रेरणा मिल सकती है। मानसिक गुलामी से आजादी हमें शिक्षा से ही मिल सकती है। 25 साल पहले यहां कॉलेज खुल गया। बहुत लोग तो शिक्षित हो गए। अब तो मगरलोड, सिलौटी, कुरूद, भखारा, में कॉलेज खुल गया। इस वर्ष सिर्री में कॉलेज खुलेगा। लेकिन आजकल बीए, एमए की पढ़ाई की उतनी मान्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि जितने पांच कॉलेज मैंने आपको बताएं हैं ये सब तकनीकी ही है। आदिवासी समाज के बच्चे यदि वे काम की इच्छा रखते हैं, पढऩे की इच्छा रखते हैं तो 10 मिनट के रास्ते में कुरूद विधानसभा में सारी शिक्षा उपलब्ध है। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि आरएन ध्रुव ने कहा कि हमें समय के साथ शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत है। तब हमारा समाज अन्य समाज के समानांतर खड़ा हो सकता है। कार्यक्रम में नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, देवेंद्र दीवान अध्यक्ष कंवर पैकरा समाज भिलाई दुर्ग, नेहरू निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़, ललित ठाकुर अध्यक्ष गोड़ समाज तहसील कुरुद आदि ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन फलेंद्र नेताम किया। इस अवसर पर रूपचंद देवांगन प्रतिनिधि सभापति जनपद पंचायत कुरूद, रूपेश कुमार निर्मलकर सरपंच कुहकुहा, लता ध्रुव सरपंच सिवनीकला, संतोष सोरी, तेजराम छेदैया, राधेश्याम मांडवी, पोखराज नेताम, झागेश्वर ध्रुव घनश्याम कुंजाम, दीपक सोरी, बोधन छैदैया, भरोसा पड़ोसी, जन्मेजय ध्रुव, गायत्री मांडवी, राजकुमारी छेदैया, किरण छेदैया, सुरेंद्र ध्रुव, झम्मन छेदैया, संतोषी छेदैया, मेंहतरीन बाई, ध्रुव, ममता छेदैया, जागेश्वर ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!