Uncategorized

धमतरी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए विभिन्न जगहो पर अतिरिक्त काउंटर खुलवाने शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

जिला परिवहन अधिकारी अब्दुल मुजाहिद खान ने अगले सप्ताह शोभा राम देवांगन स्कूल में शिविर लगाने दी सहमति

धमतरी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए काउंटरों की संख्या पर्याप्त नहीं होने के कारण वाहन मालिकों को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.आम नागरिकों का अधिक दूरी तय करने के साथ लंबी लाइनें और इंतजार से समय एवं धन की बर्बादी हो रही है। वर्तमान में काउंटर कम होने के कारण हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की प्रक्रिया जटिल और समय लेने वाली है. जो आम लोगो के लिए निराशाजनक है। अतः जनहित में शहर के सार्वजनिक स्थल तहसील कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, विद्युत विभाग कार्यालय सहित अन्य जगहों पर अतिरिक्त काउंटर लगाये जाने की मांग की गई .ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष आकाश गोलछा के नेतृत्व में जिला परिवहन अधिकारी से मुलाकात कर जनता को सुविधा के हिसाब से शहर में शिविर लगाने की मांग की गई.जिसे जिला परिवहन अधिकारी अब्दुल मुजाहिद खान ने सहर्ष स्वीकार किया और अगले सप्ताह शहर के शोभा राम देवांगन स्कूल में शिविर लगाने की सहमति दी। इस अवसर पर जिला सचिव विक्रांत पवार, शहर महामंत्री आशुतोष खरे,कोषाध्यक्ष सूरज पासवान,मानिक साहू,रुद्र साहू,नमन बंजारे,अजय डहरिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!