Uncategorized

मंडल स्तर पर होंगे सक्रिय सदस्य सम्मेलन- प्रकाश बैस

चुनावी सफलता, संगठनात्मक विस्तार, भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन तथा मोदी जी की विकास यात्रा पर होगा प्रबोधन -कविंद्र जैन


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर अपनी पार्टी का ध्वज फहरा कर स्थापना दिवस के दिन से पखवाड़े भर के अपने संगठनात्मक कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि पार्टी ने अपनी संगठनात्मक उपलब्धियों के साथ साथ भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाकर किया। 8 और 9 अप्रैल को जिले के सभी 13 मंडलों के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन मंडल अथवा विधानसभा स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उसके पश्चात 10 से 12 अप्रैल तक पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गांव अथवा बस्तियों में जाकर दिन भर का समय स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ बिताएंगे। पखवाड़े भर के कार्यक्रम के जिला संयोजक कविंद्र जैन ने बताया कि सक्रिय सदस्य सम्मलेन के लिए अलग अलग मंडलों में वरिष्ठ नेतागण वक्ता के रूप में जायेंगे। प्रमुख रूप से भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विचार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन, प्रधानमंत्री के रूप नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों की विकसित भारत की यात्रा इत्यादि विषयों पर वक्ताओं के द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। सक्रिय सदस्य सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर, रामू रोहरा, निरंजन सिन्हा, प्रकाश बैस, नेहरू निषाद, शशि पवार, इंदर चोपड़ा, श्रीमती रंजना साहू, श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, कविंद्र जैन, नरेश सिन्हा, श्रीमती श्यामा साहू, अविनाश दुबे, चेतन हिंदुजा, अर्चना चौबे, भानु चंद्राकर, कमल डागा, नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, राजेंद्र गोलछा, अरुण सार्वा, महेन्द्र पंडित, बीथिका विश्वास, रवि दुबे, हेमलता शर्मा, विजय साहू, अकबर कश्यप, हेमंत चंद्राकर, टीलेश्वर ठाकुर, मोहन नाहटा, श्रीमती कौशल्या देवांगन, श्रीमती ज्योति साहू, केशव सिन्हा, बलजीत छाबड़ा, टीकाराम कंवर, अंगिरा ध्रुव, अजय ध्रुव, महेश गोटा वक्ता के रूप में अलग मंडलों में जायेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!