Uncategorized

मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी और शहर विकास के लिए सक्रिय है निगम आयुक्त प्रिया गोयल

लगातार कर रही है वार्डो का दौरा, गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यो पर दे रही विशेष जोर


धमतरी । निगम आयुक्त प्रिया गोयल जब से पदस्थ हुई है तब से लगातार मूलभूत व बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी और शहर विकास को लेकर काफी सक्रिय है इसी का परिणाम है कि निगम की छवि आम जनता में बेहतर हो रही है।
उल्लेखनीय है कि आयुक्त प्रिया गोयल लगातार शहर के सभी वार्डो का दौरा कर रही है। इस दौरान निगम द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है। गुणवत्तापूर्ण विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके अतिरिक्त आयुक्त स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी का परिणाम है कि वार्डो में सफाई चौपाल लगाया गया जहां वार्डवासियों व जनप्रतिनिधियों के साथ निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने सफाई पर चर्चा कर सुझावो को धरातल पर उतारा जिससे स्वच्छता लगातार बेहतर हो रही है। आयुक्त प्रिया गोयल के चार्ज लेने के बाद निगम में बीते वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली में तेजी आई। जिससे निगम के आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। इसके अतिरिक्त आयुक्त निगम को आर्थिक क्षति से बचाने के लिए भी काफी गंभीर है। इसका स्पष्ट उदाहरण हाल ही में सामने आया जब निगम को कोर्ट द्वारा एक मामलेे में लाखो रुपये मुआवजा देने का निर्णय आया था जिसकी जानकारी लगते ही आयुक्त तथ्यो की पड़ताल की और उक्त फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जिसके पश्चात हाईकोर्ट में फैसला निगम के पक्ष में आया। इससे निगम को अब लाखो रुपये मुआवजा देने नहीं पड़ेगा।
आयुक्त प्रिया गोयल के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण पर भी सराहनीय कार्यवाही हुई है। लोगो को टैक्स पटाने के लिए कई प्रयास की सुविधाएँ दी गई। आयुक्त द्वारा जिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टैक्स नहीं पटाने वाले बकायादारो पर सख्ती भी की गई। कई दुकान सील भी हुई। निगम के कार्यप्रणाली में कसावट आई प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर हुई। राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर आयुक्त प्रिया गोयल के नेतृत्व में निगम सफल हो रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!