Uncategorized

मोदी सरकार के 11 वर्षो की यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर रही आधारित – रानू डागा

इन वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर की उल्लेखनीय प्रगति


धमतरी। सदर उत्तर वार्ड के पूर्व पार्षद व भाजपा नेता रानू डागा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सालो के कार्यकाल पूरे हो चुके है। इस दौरान भारत ने अभूतपूर्व विकास और ऐतिहासिक राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन देखे हैं. इस अवधि में भारत ने आम नागरिकों के लिए जीवन को सुगम बनाने और व्यवसाय करने की प्रक्रिया को आसान करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, जिसने प्रगति की कहानी को नए सिरे से लिखा है. वैश्विक मंच पर भारत की साख बढ़ी। मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने की दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं।
श्री डागा ने आगे कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 साल पूरे कर लिए हैं. 26 मई 2014 को शुरू हुई यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर आधारित रही. इन वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय प्रगति की है. आर्थिक मोर्चे पर भारत 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया. प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों तक पहुंची। स्वच्छ भारत अभियान ने 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया, जबकि जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को नल जल कनेक्शन प्रदान किया. महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहा, जिसमें 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिलाओं को दिए गए और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी 28 फीसदी बढ़ी. आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया। श्री डागा ने कहा कि नक्सल समस्या पर भी राज्य व केंद्र सरकार लगातार सफल हो रही है.हाल ही में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई मुठभेड़ हुई जिसमे बड़े नक्सली लीडर सहित बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश जल्द ही नक्सल मुक्त होने वाला है।
सभी मोर्चो पर सफल रही मोदी व साय सरकार
रानू डागा ने आगे कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व राज्य की साय सरकार सभी मोर्चो पर सफल हो रही है.राष्टीय सुरक्षा, विकास, बेहतर सुशासन में सरकार ने जनता का विश्वास जीता है.जनता के हितो के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है.प्रदेश के सभी वर्गों को योजनाओ का लाभ मिल रहा है। श्री डागा ने आगे कहा कि जापान को पीछे छोड़कर भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. उम्मीद है कि हम जल्द तीसरे स्थान पर भी पहुंच जाएंगे. सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए भारत सरकार ने नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू किया है। यह एक बेहद जनउपयोगी योजना है जिसमें सड़क दुर्घटना होने पर पीडि़तों को नकदी रहित मुफ्त उपचार की व्यवस्था होगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के सपनों को तोड़कर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास को रोक दिए थे, उसे भाजपा सरकार आने के उपरांत पुन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के सपने को साकार कर रही है.
सुशासन तिहार के माध्यम से जनता के बीच पहुंची सरकार व प्रशासन
रानू डागा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर पूरा फोकस किया है, अपितु ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने की दिशा में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से जनता के बीच स्वयं मुख्यमंत्री पहुँचे.पूरा प्रशासनिक तंत्र व सरकारी अमला जनता के समस्याओ के निदान में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!