Uncategorized

मनरेगा बचाओ संग्राम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने सभी ब्लॉको मे नियुक्त किये प्रभारी

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कानून में किए गए परिवर्तन को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर पर आंदोलन कर रही है. आगामी दिनों में कलेक्ट्रेट घेराव से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन आयोजित होनी है. जिसके सफल संगठनात्मक क्रियान्वयन हेतु जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने धमतरी के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों मे प्रभारी की नियुक्ति की हैं. जिसमे धमतरी शहर प्रभारी कुरुद के पूर्व एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, पार्षद मनीष साहू को बनया गया हैं. इसी प्रकार धमतरी ग्रामीण की जिम्मेदारी मगरलोड के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डीहूराम साहू को सौपी गईं हैं। कुरुद प्रभारी राजू साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भखारा, भखारा प्रभारी राजेन्द्र साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मगरलोड, कुकरेल प्रभारी गोविन्द साहू पूर्व जिला पंचायत सभापति, मगरलोड प्रभारी कैलाश प्रजापति पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बेलर, नगरी प्रभारी राजेश साहू जिला महामंत्री, बेलर प्रभारी प्रमोद कुंजाम प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस को बनाया गया हैं। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला, ब्लाक से लेकर बूथ स्तर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज जी ने कुरूद विधानसभा के ग्राम मेघा से हरदी 12 किलोमीटर की पदयात्रा कर मनरेगा को बचाने जन संवाद किया आगामी दिनों में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आंदोलन को और किया जाना हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!