दो पालियो मे शिक्षक पात्रता परीक्षा:जिले क़े हजारों परीक्षार्थी हुए शामिल
बनाये गए 32 परीक्षा केंद्र,की गई कुल 13 हजार 559 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था

व्यापमं द्वारा आज धमतरी जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2 पालियों में आयोजित किया गया । प्रथम पॉली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक 16 केन्द्रों में व द्वितीय पॉली में दोपहर 3 बजे से शाम 5.15 बजे तक 32 केन्द्रों में होगी। प्रथम पॉली में 5039 परीक्षार्थी व द्वितीय पॉली में 8520 परीक्षार्थी की बैठक व्यवस्था की गई है । दोनों पाली के लिए 13 हजार 559 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रथम पॉली में सुबह 7.30 बजे से सुबह 9 बजे तक और द्वितीय पॉली में दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक प्रवेश दिया गया.परीक्षा की प्रथम पाली (प्राथमिक स्तर) में 5039 अभ्यर्थी तथा द्वितीय पाली (उच्च प्राथमिक स्तर) में 3481 अभ्यर्थी की बैठक व्यवस्था की गई थी.जिले में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थी अपने साथ अपना प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पेनकार्ड, पासपोर्ट आदि में से कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र की ओरिजनल कॉपी परीक्षा केन्द्र में लेकर पहुंचे.

