Uncategorized

सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले पांच नेता , प्रदेश संगठन से हुए सम्मानित

अजय चन्द्राकर, रंजना साहू, विजय मोटवानी, प्रकाश बैस, भानू चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू का हुआ सम्मान


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तथा प्रदेश संगठन के दिशा निर्देश में जिन नेताओं द्वारा ऑनलाइन सदस्यता अभियान 2024- 25 में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते हुए सर्वाधिक सदस्यों को पार्टी के नीति से जोडऩे वाले नेताओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई थी ।और इसी के तहत प्रदेश संगठन द्वारा राजधानी में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान के अंतर्गत पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उप मुख्यमंत्री अरुण शाह विजय शर्मा सरोज पांडे के द्वारा जिले के पांच प्रमुख नेताओं को संगठन को मजबूत करने की दृष्टिकोण से विचारधारा से आम आदमी को जोडऩे के लिए सदस्यता अभियान में सक्रियता पूर्ण जिम्मेदारी निभाने के कारण सम्मानित किया गया, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर 13500, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना साहू 3200, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा निगम के एमआईसी सदस्य विजय मोटवानी 3100 सदस्य बना कर अग्रणी तीन स्थान पर रहे इनके साथ ही भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, कुरूद क्षेत्र में सदस्यता अभियान को गति देने वाले भानु चंद्राकर एवं कृष्णकांत साहू भी इस अवसर पर सम्मानित हुए। सम्मान के इस अवसर पर मंच में प्रमुख रूप से,रामु रोहरा संजय श्रीवास्तव, नवीन मार्कंडेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!