Uncategorized

सर्व यादव समाज व छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु दही हांडी उत्सव में अतिथि के रूप मे होंगे शामिल

धमतरी- सर्व हिन्दू समाज, श्री राम हिन्दू संगठन एवं नगर पालिक निगम के तत्वाधान में दही हांडी उत्सव आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु धमतरी के मकई चौक स्थित दाही हाड़ी स्पर्धा में शामिल होंगे। सर्व यादव समाज के धमतरी के जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव ने बताया कि प्रांताध्यक्ष रमेश यदु 4 सितंबर को धमतरी दही हांडी स्पर्धा में अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रत्नाबांधा रोड स्थित रेस्ट हाऊस में पहुंचने पर सर्व यादव समाज धमतरी के पदाधिकारियों एवं समाज जनों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!