Uncategorized

कुरूद राजमिस्त्री संघ के लल्लू राम साहू अध्यक्ष व चिरंजीवी सोनबेर बने निर्विरोध सचिव


कुरुद। विश्वकर्मा बाबा राजमिस्त्री मजदूर संघ कुरूद की मासिक बैठक में उत्साह के बीच नए पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से हुआ। अध्यक्ष लल्लू राम साहू, उपाध्यक्ष परमानंद साहू, कोषाध्यक्ष चेतन पटेल, सचिव चिरंजीवी सोनबेर चुने गये। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुल 372 मत पड़े, जिसमें लल्लू राम साहू को 200 मत मिले। ओमप्रकाश यादव को 156 मत मिले। लल्लू राम साहू ने प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश यादव को 44 वोटों के अंतर से पराजित कर विजय हासिल की। त्रिकोणीय मुकाबले वाले उपाध्यक्ष पद पर परमानंद साहू ने स्पष्ट जीत दर्ज की। परमानंद साहू को सर्वाधिक 181 वोट मिले। संतोष यादव को 113 वोट। ?धनीराम साहू को 48 वोट। परमानंद साहू 68 वोटों के बड़े अंतर से विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए द्विपक्षीय मुकाबले में चेतन पटेल को 180 वोट मिले। राजेश साहू को 152 वोट मिले। चेतन पटेल ने राजेश साहू को 27 वोटों से हराकर कोषाध्यक्ष का पद संभाला। इस दौरान तोमन लाल सोनबेर, शीतल साहू, राजेंद्र गन्निर, राधे पटेल, हीराधर, कुलेश्वर सोनबेर, हरीश देवांगन, भोजराम तारक, सतीश साहू, गुणीराम, कृपाल साहू, सोहन साहू, सेवक यादव एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!