Uncategorized

दीपावली के बाद गंगरेल बांद के पर्यटन में आया बूम

लबालब बांध खुशनुमा मौसम के साथ ही मां अंगारमोती के दर्शन हेतु उमड़ रही भीड़


धमतरी। प्रदेश के ख्यातिप्राप्त गंगरेल बांध में दीपावली पर्व के बाद पर्यटकों की भीड़ काफी बढ़ी है। जिससे बांध व मंदिर क्षेत्र गुलजार हो गया है। पर्यटकों के चलते सातो दिन विशेषकर शुक्रवार और रविवार को मेले जैसा माहौल रहता है।
दीपावली के पखवाड़े भर पूर्व से बांध में रौनक घट गई थी। पर्यटक त्यौहारी कार्यो में व्यस्त रहे लेकिन जैसे ही दीपावली पर्व सम्पन्न हुआ गंगरेल बांध में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। भाई दूज के दिन से पर्यटकों की संख्या गंगरेल बांध में बढ़ी है। जो कि आज तक कम नहीं हुई है। परम्परानुसार दीपावली पर्व के बाद पहले शुक्रवार को मां अंगारमोती धाम में मंडई का आयोजन किया गया। इस दिन हजारों की भीड़ उमड़ी दूर-दूर से लोग मंडई में शामिल होने पहुंचे। इसी दिन से मां अंगारमोती मंदिर में मन्नत वाली बकरे की बलि परम्परा जो महीनों से बंद थी पुन: शुरु हुई। इसके चलते भी शुक्रवार और रविवार को भारी भीड़ उमड़ती है।
इसके अतिरिक्त इस बार मानसून मेहरबान रहा। जमकर वर्षा हुई नतीजन गंगरेल लबालब भर गया। कई बार गेट खोलने की भी नौबत आई। बांध के लबालब होने से बांध की खूबसूरती में चार चांद लग गया। लोग खुशनुमा मौसम में बांध क्षेत्र की हरियाली, अथाह पानी, सुकुन के वातावरण और भक्ति के इस संगम का लुफ्त उठा रहे है।
वाटर एक्टिविटी और एडवेंचर में रुचि
गंगरेल बांध में न सिर्फ धमतरी जिले के लोग बल्कि पूरे प्रदेश व देश के अन्य हिस्सों से भी लोग पहुंचते है। गंगरेल बांध क्षेत्र में जब से वाटर एक्टिविटी को बढ़ावा दिया गया है। तब यह पर्यटकों की पसंद बनी हुई है। यहां लोग बोटिंग का जमकर लुफ्त उठा रहे है। साथ ही नदी किनारे, रेत के ढेर सी बीच जैसी अनुभूति प्रदान करता है। इसलिए गंगरेल आने वाले लोग एक बार जरुर बोटिंग प्वाइंट पर आते है। इसके अतिरिक्त एडवेंचर कैम्प अन्य निजी रिसार्ट भी गंगरेल क्षेत्र में है। जहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!