Uncategorized

भाई-बहन नवीन और झरना रहे सीए की परीक्षा में सफल

विधायक अजय चन्द्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर सहित नगर वासियों ने दी शुभकामनाएं


कुरुद। कुरुद नगर के होनहार नवीन श्रीधर ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया, इसी गौरव को और शिखर पर पहुँचाया उनकी छोटी बहन झरना श्रीधर ने जिन्होंने 7 जुलाई को सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त की। वर्ष 2025 में आईसीएआई रायपुर से परीक्षा पास कर नवीन और झरना ने सिद्ध किया कि अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प से सफलता तय है। गांधी चौक कुरूद निवासी नवीन और झरना स्व. हीरालाल श्रीधर व कमला शर्मा के पौत्र तथा रतन श्रीधर व उमा श्रीधर के पुत्र-पुत्री हैं। बधाई देने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव, राजू शर्मा गिरधर शर्मा गणेश शर्मा, भूपेंद्र चंद्राकर, जितेंद्र अग्रवाल, राजेश पवार, पंकज नायडू, जितेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, दीपक शर्मा, ऋषि शर्मा, खिलेंद्र चंद्राकर, भोजराज चंद्राकर, योगेंद्र सिन्हा, सत्यप्रकाश सिंह, सीतेश सिन्हा, रवि प्रकाश मानिकपुरी, मिथलेश बैंस, महेंद्र गायकवाड, कमल शर्मा, केवल चंद्राकर, हितेंद्र केला, विजय केला, अजय केला, दीपक अग्रवाल, योगेश चंद्राकर, अनिल चंद्राकर, विकास चंद्राकर, शशांक क्रिडत, धनेश्वर निर्मलकर, जितेन चंद्राकर, नेमीचंद बैंस आदि शामिल हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह सफलता कुरूद के युवाओं की मेहनत और क्षमता का प्रमाण है। यह उपलब्धि प्रेरणादायी और क्षेत्र का सम्मान बढ़ाने वाली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!