Uncategorized

रेल्वे कार्यवाही से बेघर होने के पूर्व हो प्रभावितो का व्यवस्थापन

पूर्व पार्षद हाशमी ने प्रभावितो के साथ जनदर्शन पहुंच की मांग

बताया रेलवे ने बंद किया नहर रास्ता, आवागमन में हो रही परेशानी, रास्ते को खोलने व डामरीकरण की मांग

धमतरी। झुग्गी झोपड़ी देवार बस्ती के लोग औद्योगिक वार्ड के पूर्व पार्षद अवैश हाशमी के नेतृत्व में कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे वहां अपर कलेक्टर से मुलाकात कर हाशमी ने कहा कि दीपावली के पहले रेल्वे प्रशाशन द्वारा देवार बस्ती वालों को घर खाली करने अल्टीमेटम दिए जिससे इनमें डर का माहौल बना है अभी से शासन प्रशासन ध्यान नहीं देगी तो झुग्गी झोपड़ी देवार बस्ती के लगभग 70 – 80 परिवार रेल्वे प्रशाशन की कार्यवाही से बेघर हो जाएंगे इसलिए जल्द इनके लिए उचित व्यवस्था कर व्यवस्थापन की कार्यवाही की जाए। रेलवे प्रशासन द्वारा पावर हाउस के पास के नहर रास्ते को दीवाल उठाकर बंद कर दिया गया है।जिससे इस रास्ते से जो औद्योगिक वार्ड, नवागांव वार्ड और हरफतराई के शहर और ग्रामीण लोगों का आवागमन होता था इन लोगों का आवागमन बंद हो गया है, बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने पूर्व पार्षद अवैश हाशमी के नेतृत्व में कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर रास्ते को फिर से खोलने तथा मार्ग में जल्द डामरीकरण करने की मांग की है। पूर्व पार्षद अवैश हाशमी ने बताया कि नहर रास्ते को रेलवे द्वारा बंद कर दिये जाने से वार्डवासियों को 5-6 किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर शहर या अपने गांव आना जाना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से समय व पैसे का अतिरिक्त भार वहन करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग को बंद कर दिये जाने से शहर मे यातायात का दबाव भी बढ़ गया है। उक्त नहर मार्ग का डामरीकरण कार्य पूर्व में शासन द्वारा स्वीकृत किया गया एवं नगर पालिक निगम व्दारा बनाया जाना प्रस्तावित है। मार्ग बंद कर दिये जाने के कारण लोगों को डामरीकरण का फायदा नहीं मिल पायेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व पार्षद अवैश हाशमी, पार्षद छोटू वर्मा,अयान हाशमी,हिरौदी मंडावी,परमा देवार ,ज्योति कोसरिया, मीरा नेताम, अनुराधा, आरती, सोनिया ध्रुव, गंगा, गीता, प्रमिला साहू, जोहतरीन परमा, सगुन, समीर, सोनम, मुश्कान, पुनउराम, सोनउराम, दुर्गा, बिमला, झुमिशा, प्रभा, सरोज, श्यामबाई, अमृता, पिंकी, प्रमिला देवार ,सुनील देवार, मुकद्दर, सलमान, गूंजा देवार आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!