Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ओंकार साहू ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं


धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने जिले एवं विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर जवानों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। विधायक साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए आपसी भाईचारे, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ आगे बढऩा चाहिए। विधायक ओंकार साहू ने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने तथा राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!